विवाहेतर संबंधों की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। कई महिलाएं अपने पति को धोखा देकर अपने प्रेमियों के साथ भाग जाती हैं। उन्हें न तो पति की परवाह होती है और न ही बच्चों की। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। यहाँ गाँव के ही दो युवकों के बहकावे में आकर देवरानी और जेठानी घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं। अब उनके पति थाने में अपनी पत्नियों की तलाश के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
यह मामला जिले के डबरा के वार्ड क्रमांक-4 के अंतर्गत आने वाले खेरी मोहल्ला से सामने आया है। जहाँ दो भाइयों की पत्नियाँ (देवरानी और जेठानी) 28 जून 2025 से घर से लापता हैं। जेठानी के पति संतोष ने मीडिया को बताया कि वह और उसका छोटा भाई काम पर जाते हैं। इसी बीच, कब उनकी पत्नियाँ प्रेम संबंधों में पड़ गईं, उन्हें पता ही नहीं चला। लेकिन 28 जून को उनके भागने के बाद, उनके 11 साल के बेटे ने बताया है – पापा आपके और चाचा के जाते ही माँ और चाची दोनों युवकों को घर बुला लेती थीं। जब मैंने उन्हें देखा तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। पिटाई के डर से बेटा घर में किसी को कुछ नहीं बता पाया और आखिरकार दोनों महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
संतोष ने डबरा के पिछोर निवासी दो युवकों पर अपनी पत्नी और भाई की पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। संतोष ने फरार हुए लोगों का नाम छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा बताया है। संतोष के मुताबिक, वह और उसका भाई भूपेंद्र रोज सुबह मजदूरी के लिए निकलते थे और शाम को घर लौटते थे। इसी दौरान छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा उसके घर आते थे और अब वे उसकी पत्नी और भाई की पत्नी को भी अपने साथ ले गए हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
नकदी और बाकी सामान लेकर भाग गए
पीड़ित संतोष ने बताया कि उसकी पत्नी उसके 11 साल के बेटे को छोड़कर भाग गई है, जबकि छोटे भाई की पत्नी अपने बच्चे को लेकर भाग गई है। साथ ही, दोनों महिलाएं घर से करीब 2-3 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गईं। इस संबंध में पीड़ित भाइयों ने 9 जुलाई को डबरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।इस मामले में, डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि दोनों पतियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाएं किन परिस्थितियों में घर से गायब हुई हैं।
