यूपी के प्रयागराज में जबरदस्त बवाल हुआ है. उपद्रवियों की भीड़ प्रयागराज की सड़कों पर 2 घंटे तक खुलेआम उत्पात मचाती रही. गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया, पथराव किया और डायल 112 की गाड़ी को पलट दिया. उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया. रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ की गई और कई बाइक फूंक दी गईं. ये सारा बवाल प्रयागराज में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों ने किया है. चंद्रशेखर आजाद कौशांबी जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रयागराज में ही रोक लिया. इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क गए और करछना में जमकर उत्पात मचाया.
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कैसे हुआ पूरा हमला?
प्रयागराज का धर्मस्थल दो घंटे तक उपद्रव की आग में जलता रहा. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया. चंद्रशेखर प्रयागराज से कौशांबी जा रहे थे. पुलिस को चंद्रशेखर को नजरबंद करना पड़ा. इसके बाद जमकर हिंसा हुई. उपद्रवियों ने निजी और सरकारी संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया है. करछना के भदेवरा बाजार में उपद्रवियों ने आम नागरिकों पर भी ईंट-पत्थर बरसाए। भगदड़ में कई लोग घायल भी हुए हैं। उपद्रवियों ने मौके पर मौजूद कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। बसों समेत निजी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
हिंसा के दौरान पुलिस क्या कर रही थी? प्रयागराज के करछना में हुए दंगे के दौरान भदेवरा बाजार दो घंटे तक आग में जलता रहा। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाजार में भगदड़ मच गई, क्योंकि भीड़ पथराव करते हुए आगे बढ़ी। भीड़ का उग्र रूप देख पहले डायल 112 और फिर भुंडा चौकी और करछना थाने के पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद भीड़ ने उत्पात मचाया। कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ एडिशनल सीपी क्राइम डॉ. अजयपाल शर्मा पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे भीड़ पर काबू पाया। पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की? प्रयागराज में हिंसा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। हिंसा में शामिल भीम आर्मी के अब तक 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बाकी उपद्रवियों की भी सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान की जा रही है। हिंसा में शामिल आरोपियों पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी चल रही है। साथ ही हिंसा के दौरान सरकारी संपत्तियों के नुकसान की भरपाई भी आरोपियों से कराई जाएगी।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
