इंदौर के बंद फ्लैट में सोनम में कैसे बिताए 14 दिन, गुपचुप मिलने आता था राज, टीवी पर देखती थी राजा की खबरें

2 Min Read

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी बेहद शातिर निकले। आरोपी बेखौफ होकर शहर में घूमते रहे। देशभर में चर्चा में रही सोनम भी 14 दिन तक हीराबाग के एक कमरे में रही। सोनम टीवी पर पुलिस और परिवार की हर हरकत पर नजर रखती थी। सहकार नगर (कैट रोड) निवासी ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की 23 मई को चेरापूंजी (सोहरा) में विशाल चौहान, आकाश और आनंद कुर्मी ने हत्या कर दी थी। स्कूटी को ठिकाने लगाने के बाद सोनम शिलांग से निकल गई थी। 26 मई से 8 जून तक वह इंदौर में किराए के फ्लैट में रही। शुक्रवार को पता चला कि लसूड़िया थाना अंतर्गत हीराबाग कॉलोनी में फ्लैट लिया गया है। इस फ्लैट में सोनम को अंधेरे में रहने को कहा गया था इस फ्लैट का कॉन्ट्रैक्ट विशाल सिंह चौहान के नाम पर था। आरोपियों ने सोनम को अंधेरे में इस फ्लैट में रहने को कहा था। सोनम इस फ्लैट में रही और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। सोनम राजा हत्याकांड से जुड़ी सभी खबरें टीवी पर देखती रही।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

30 हजार रुपए की टैक्सी लेकर वह गाजीपुर पहुंची।

पुलिस ने जैसे ही आकाश को पकड़ा, सोनम कमरे से निकल गई। राज कुशवाह ने 30 हजार रुपए में किराए की कार (टैक्सी) का इंतजाम कर सोनम को गाजीपुर भेजा। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के मुताबिक शिलांग पुलिस ने सोनम के ठहरने की पुष्टि की है। पुलिस सोनम और राज को इंदौर लाकर सत्यापन और जब्ती करेगी।

Share This Article