सोशल मीडिया पर लड़कियों और उनकी स्कूटी चलाने की स्किल्स को लेकर आए दिन मज़ेदार मीम्स बनते रहते हैं। इन वीडियोज़ में अक्सर दिखाया जाता है कि महिलाओं और उनके द्वारा चलाई जा रही गाड़ियों के ब्रेक्स में 36 पॉइंट्स का फ़र्क़ होता है। यह बात तब और साफ़ हो जाती है जब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की लड़कियों से बातचीत के इंटरव्यू सामने आते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़के ने लड़कियों से सवाल पूछा, ‘स्कूटी में कितने गियर होते हैं?’ इस सवाल के जवाब में लड़कियों ने उम्मीद से हटकर जवाब दिए, जिसे सुनकर यूज़र्स ने उनका मज़ाक उड़ाया।
View this post on Instagram
आप भी जानिए कितने गियर होते हैं
गौरतलब है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर vishalya_edit_54 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़का सबसे पहले तीनों लड़कियों से उनकी पसंद, स्कूटी या बाइक, के बारे में पूछता है, जिस पर लड़कियां जवाब देती हैं, स्कूटी। फिर वह पूछता है, कितने लोगों को स्कूटी चलानी आती है, जिस पर तीनों हाँ में जवाब देती हैं। इसके बाद सवाल आता है कि स्कूटी में कितने गियर होते हैं? तो लड़कियां जवाब देती हैं 2 गियर, 3 गियर और 5 गियर। यह सुनकर लड़का हैरान हो जाता है।
यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को दो लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है और ढाई हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूज़र ने लिखा, ‘इनसे पूछो कि बैलगाड़ी में कितने गियर होते हैं।’ एक और यूज़र ने लिखा, ‘स्कूटी में गियर कब से होने लगे।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘सच में, लड़कियों का दिमाग़ घुटनों में होता है।’ चौथे यूज़र ने लिखा, ‘स्कूटी में गियर मतलब पक्की मौत।’ पाँचवें यूज़र ने पूछा, ‘यह स्कूटी किस देश की है?’ एक और यूज़र ने लिखा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि इतने सारे हादसे क्यों होते हैं, इन लोगों के पास गियर वाली अलग स्कूटी होती है।’
