Surya Grahan Kab Hai 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जल्द, मेष और 2 अन्य राशियों के लिए रहेगा विशेष सावधानी का समय

2 Min Read

वर्ष 2025 का अंतिम ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को घटित होगा। ग्रहण 21 सितंबर 2025 को रात्रि 22:59 बजे शुरू होगा और मध्यरात्रि 03:23 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण न्यूज़ीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया में प्रमुख रूप से दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। आइए अब जानते हैं कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किन राशियों पर भारी पड़ेगा।

मेष राशि
मेष राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ भी आ सकती हैं। रिश्तों में भी कड़वाहट आने की संभावना है। आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। इस दौरान आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी सूर्य ग्रहण नुकसानदायक साबित हो सकता है। करियर में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अनावश्यक यात्राएँ करनी पड़ सकती हैं। किसी भी काम में आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सतर्क रहना होगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण परेशानी बढ़ाएगा। प्रेम जीवन में धोखा मिल सकता है। किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के उपाय
सूर्य ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, इससे ग्रहण के बुरे प्रभावों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, आपको सूर्य देव के इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए: “ॐ आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नो: सूर्य: प्रचोदयात्।” यह आपको ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचाएगा। ग्रहण समाप्त होने के बाद दान-पुण्य करें।

Share This Article