‘उनकी बातें समझ से परे…’ वीडियो में देखे हाइड्रोजन बम वाले बयान पर BJP का राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब

2 Min Read

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार में अपनी बड़ी रैली के समापन पर भाजपा और चुनाव आयोग पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा पेश किए गए ‘एटम बम’ के सबूत अब उससे भी बड़े ‘हाइड्रोजन बम’ का खुलासा करने वाले हैं। राहुल गांधी विपक्ष के उन आरोपों का ज़िक्र कर रहे थे जिनमें कहा गया था कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटा रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि चुनाव आयोग की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के ज़रिए 65 लाख से ज़्यादा मतदाताओं के नाम हटाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है।

‘चीन तक गूंज रहा है नारा’

पटना में मतदाता अधिकार रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “हम भाजपा को संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। इसीलिए हमने यह यात्रा निकाली है और जनता ने हमें अपार समर्थन दिया है।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन का समर्थन किया और नारे लगाए- “वोट चोर-गद्दी छोड़”। राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह नारा अब चीन तक गूंज रहा है, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे।

भाजपा का पलटवार
भाजपा ने राहुल के आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके बयान को गैर-ज़िम्मेदाराना बताया है। पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी की बातें समझने में समय लगता है। चुनाव में एटम बम और हाइड्रोजन बम का क्या मतलब है?” भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल की पटना रैली में भीड़ दिखाने के लिए उत्तर प्रदेश के देवरिया से 20 हज़ार लोगों को लाया गया था।

Share This Article