राष्ट्रीय मिति श्रावण 31, शक संवत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 07, सफर 27, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अगस्त 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 11:54 बजे तक, उसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ होती है। आश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 12:17 तक उपरांत मघा नक्षत्र आरंभ। वरीयान योग रात्रि 02:35 तक, तदुपरान्त परिधि योग प्रारम्भ। शकुनि करण प्रातः 11:57 तक, तदुपरांत नाग करण का प्रारम्भ। चंद्रमा रात्रि 12:17 बजे कर्क से सिंह राशि में गोचर करेगा। आज के व्रत और त्यौहार हैं: पितृकार्य अमावस्या, पिठोरी अमावस्या (मध्याह्न कृष्ण पक्ष), शरद ऋतु का आरंभ।
सूर्योदय समय: 22 अगस्त 2025: प्रातः 5:54 बजे।
सूर्यास्त समय: 22 अगस्त 2025: सायं 6:53 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त: 22 अगस्त 2025:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:26 बजे से प्रातः 5:10 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:34 बजे से सायं 3:26 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:02 बजे से 12:46 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6:53 बजे से सायं 7:15 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त: 22 अगस्त 2025:
राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। गुलिक काल प्रातः 7:30 बजे से प्रातः 9 बजे तक। यमगंड दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7:31 बजे से 9:09 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:30 बजे से 9:22 बजे तक है। आज का उपाय: आज सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें और पीपल के पेड़ पर कच्चा दूध मिला जल चढ़ाएँ।
