13 दिनों से लापता लड़की अर्चना तिवारी नेपाल सीमा के पास यूपी के लखीमपुर खीरी में मिल गई है। भोपाल जीआरपी पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है। अर्चना यूपी के लखीमपुर खीरी कैसे पहुँची और उसे वहाँ किसने छोड़ा? आखिर वह 13 दिनों तक कहाँ रही? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब देने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि वह 20 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा करेगी।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ट्रेन के कोच से लापता हुई थी अर्चना तिवारी
रेलवे भोपाल एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि अर्चना तिवारी 7-8 अगस्त की रात इंदौर-बिलासपुर-नर्मदापुरम एक्सप्रेस के डी3 कोच से लापता हो गई थी। रानी कमलापति जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के जंगलों में भी उसकी तलाश की जा रही थी। तलाशी के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि जीआरपी ने उसे मंगलवार को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद किया। अर्चना नेपाल बॉर्डर के पास मिली है। पुलिस अर्चना को लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई है। बुधवार को मामले का खुलासा होगा। एसपी ने बताया कि पहले अर्चना का बयान दर्ज किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
माँ ने जीआरपी पुलिस को दिया सुराग
दरअसल, अर्चना ने मंगलवार को यूपी के लखीमपुर से अपनी माँ को फोन किया था। दोनों माँ-बेटी ने काफी देर तक बात की। माँ के काफी पूछने पर अर्चना ने अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद माँ ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए लखीमपुर खीरी पहुँची और अर्चना को नेपाल बॉर्डर के पास से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि अर्चना बिल्कुल सुरक्षित है।
सिविल जज की तैयारी कर रही है अर्चना, कांस्टेबल से जुड़ा नाम
बताया जा रहा है कि सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन से निकली और रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। उसकी तलाश के दौरान उसका ग्वालियर कनेक्शन सामने आया है। साथ ही अहम सुराग भी मिले हैं। अर्चना ग्वालियर में तैनात कांस्टेबल राम तोमर के संपर्क में थी, जिसके बाद जीआरपी टीम ने 19 अगस्त को उससे पूछताछ की। हालाँकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों के बीच क्या संबंध हैं। अब पूरी जानकारी पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।
