एक तरफ जहां पीएम मोदी बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए बेटी बचाओ-बेटी बचाओ जैसे अभियान चला रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, नोएडा में कुछ महिला अधिकारियों ने सीएम योगी को पत्र लिखकर अपने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है, जहां राज्य कर विभाग की महिला अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संदीप भागिया पर मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये अधिकारी पिछले चार महीनों से नोएडा ज़ोन में तैनात हैं। महिला अधिकारियों का कहना है कि संदीप भागिया उनके साथ अनुचित व्यवहार करते हैं, जिससे वे काफी परेशान हैं। यह मामला न केवल महिला अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।
अधिकारी द्वारा दी जा रही हैं धमकियाँ
महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि संदीप भागिया महिलाओं को धमकाते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वह महिला अधिकारियों को धमकाता है, “मैं तुम्हें बर्बाद कर दूँगा”, “मैं तुम्हें नौकरी से निकाल दूँगा”, “मैं तुम्हारी नौकरी छीन लूँगा”। ऐसी धमकियों ने महिला अधिकारियों को मानसिक रूप से प्रभावित किया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
साथ ही, आरोप है कि वह अपने कार्यालय में घंटों महिला अधिकारियों को घूरता रहता है, रात में वीडियो कॉल करता है और उनकी अनुमति के बिना वीडियो भी बनाता है। उसने आगे लिखा कि इन सबके बाद, अगर कोई अधिकारी इस व्यवहार का विरोध करता है, तो उस पर काम में लापरवाही का आरोप लगाकर उसे निलंबित या प्रताड़ित किया जाता है।
