इस हाईटेक युग में बारिश और बाढ़ की आपदाओं को मापने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज भी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक प्राचीन शिव मंदिर है जो गुजरात में बाढ़ के संकेत देता है। जैसे ही इस मंदिर पर पानी आता है, गुजरात में बाढ़ आ जाती है और निचली बस्तियों में पानी भरने लगता है। क्षेत्र के सदाशिव ग्वाले बताते हैं कि यह भगवान शिव का बहुत प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है कि यह 400 साल पुराना मंदिर है। इसे लाल देवल मंदिर के नाम से जाना जाता है। बुरहानपुर जिले में यह एकमात्र लाल मंदिर है जहां जैसे ही ताप्ती नदी का पानी इस मंदिर पर बढ़ने लगता है, गुजरात में प्रशासन अलर्ट जारी कर देता है और वास्तव में, यह भी सच है कि वहां की बस्तियों में पानी भरना शुरू हो जाता है। इसलिए, गुजरात में रहने वाले कई लोग बुरहानपुर में अपने रिश्तेदारों से इस बारे में जानकारी लेते रहते हैं।
क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों ने दी जानकारी
लोकल18 टीम ने जब राजघाट क्षेत्र के सदाशिव ग्वाले से बात की, तो उन्होंने बताया कि यह लगभग 400 साल पुराना मंदिर है। यह भगवान शिव का मंदिर है और इसे लाल देवल मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर लाल रंग से रंगा हुआ है और यह इस बात का भी संकेत देता है कि जब भी ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ता है और इस मंदिर में पानी प्रवेश करता है, तो गुजरात प्रशासन द्वारा बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया जाता है और दरअसल, गुजरात की निचली बस्तियों में पानी भरना शुरू हो जाता है। इसलिए इस मंदिर को गुजरात का बाढ़ सूचक मंदिर भी कहा जाता है। गुजरात में रहने वाले कई रिश्तेदारों को बुरहानपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से यह जानकारी मिलती रहती है ताकि वे पानी के घरों में प्रवेश करने से पहले ही सतर्क हो जाएँ और अपना सामान सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दें।
24 घंटे बाद गुजरात पहुँचता है पानी
विशेषज्ञों का कहना है कि जब ताप्ती नदी के राजघाट स्थित लाल देवल डूबने लगते हैं, तो 24 घंटे बाद गुजरात में बाढ़ आ जाती है और वहाँ की निचली बस्तियों में पानी भरना शुरू हो जाता है। इसलिए जब लोगों को 24 घंटे पहले इसकी जानकारी मिल जाती है तो वे अपना सामान सुरक्षित स्थान पर रख देते हैं और खुद भी सुरक्षित स्थान पर चले जाते हैं ताकि उन्हें कोई नुकसान न हो।
