हाजीपुर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत,छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को करता था टच, हुआ बवाल

2 Min Read

गुरु और शिष्य के रिश्ते को पवित्र रिश्ता कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इस रिश्ते को शर्मसार कर देता है। मंडी के एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने इस शिक्षक पर आरोप लगाया कि शिक्षक अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था और छात्राओं से भी अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने की मांग करता था। इस पर छात्राओं ने शिक्षक की शिकायत अपने अभिभावकों से की। शिक्षक जोगिंदर नगर उपमंडल के लड़बडोल क्षेत्र में स्थित एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस मामले में पुलिस ने एक-दो नहीं बल्कि चार छात्राओं की शिकायत मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने इन चारों पीड़ितों से पूछताछ की। फिर थाने में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी शिक्षक को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक लड़कियों को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था और लड़कियों से भी प्राइवेट पार्ट दिखाने की मांग करता था। शिकायत दर्ज कराने वाली 4 लड़कियों में से 2 लड़कियां कक्षा 2 और दो कक्षा 6 में पढ़ती हैं। जांच के दौरान पुलिस ने इन कक्षाओं में पढ़ने वाली और भी लड़कियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की है। पुलिस ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे छात्राओं की काउंसलिंग करवाएंगे और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Share This Article