उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। स्कूल वैन चालक मोहम्मद आरिफ पर चार साल की मासूम बच्ची को स्कूल ले जाते समय वैन में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप है। आरोप है कि बच्ची ने अपनी माँ को घटना के बारे में बताया। माँ ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
फिर माँ ने हिम्मत दिखाई और इंदिरानगर थाने में वैन चालक और स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हरदोई के कोतवाली देहात निवासी एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ इंदिरानगर में रहती है। उसने अपनी बेटी का दाखिला इंदिरानगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कराया था।
बच्ची के गुप्तांग में दर्द
स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार ने बच्ची के लिए स्कूल वैन की व्यवस्था की थी। 14 जुलाई को दोपहर में जब बच्ची स्कूल से घर लौटी, तो वह बहुत डरी हुई और परेशान थी। माँ ने देखा कि बच्ची के गुप्तांग में दर्द हो रहा था और वह बार-बार रो रही थी। माँ उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गई, जहाँ बच्ची के गुप्तांग में घाव होने की पुष्टि हुई। रोती हुई बच्ची ने अपनी माँ को बताया कि सुबह स्कूल ले जाते समय वैन चालक मोहम्मद आरिफ ने उसके साथ ‘बदतमीज़ी’ की। बच्ची ने ड्राइवर की घिनौनी हरकत का खुलासा किया। बोली- आरिफ अंकल ने मेरे साथ गंदा काम किया। माँ के मुताबिक, बच्ची उस समय वैन में अकेली थी। यह सुनकर माँ के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
आरोपी ने परिवार को धमकाया
माँ तुरंत स्कूल पहुँची और प्रधानाचार्य संदीप कुमार से शिकायत की, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। माँ ने जब आरोपी ड्राइवर आरिफ से बात की, तो उसने धमकी दी कि अगर मामला आगे बढ़ाया गया तो वह बच्ची को गायब कर देगा और पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। धमकी के बावजूद, माँ ने हार नहीं मानी और गुरुवार को इंदिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बच्ची की माँ की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वैन चालक मोहम्मद आरिफ और स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच एसपी गाजीपुर विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी चालक आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बच्ची को धमकाया गया
पुलिस के अनुसार, बलात्कार के दौरान जब बच्ची ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे पीटा और डरा दिया। इस वजह से मासूम दहशत में है और अभी भी सदमे से उबर नहीं पाई है। बच्ची ने बमुश्किल अपनी माँ को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद यह मामला सामने आया। वैन की बरामदगी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि घटना वहीं हुई थी। एसीपी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कुछ अहम जानकारियाँ दी हैं, जिसके आधार पर वैन की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरिफ पहले भी अन्य बच्चियों के साथ ऐसी हरकत कर चुका होगा।
