"अमरनाथ यात्रा" भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 12वां जत्था रवाना, भक्तों में उत्साह

3 Min Read

नमस्कार, आज सावन का पहला सोमवार है और आज सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भोर होते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों और सड़कों पर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। अमरनाथ यात्रा और कांवड़ यात्रा जारी है। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए आज श्रद्धालुओं का 12वां जत्था रवाना हुआ। वहीं, कांवड़ यात्रा के लिए राज्यों में मार्ग और यातायात तैयार कर विशेष व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अमरनाथ यात्रियों का 12वां जत्था रवाना

आज सावन के पहले सोमवार को अमरनाथ यात्रियों का 12वां जत्था तड़के रवाना हुआ। यह जत्था जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले के नुनवान आधार शिविर से रवाना हुआ था।

काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई गई

आज सावन के पहले सोमवार पर बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बनारस आने वाली हर ट्रेन की जाँच की जा रही है।

उज्जैन महाकाल में भस्म आरती

आज सावन के पहले सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का आयोजन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण भक्तों को दिखाया गया। मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और भगवान महादेव के जयकारे गूंज उठे। भस्म आरती देखने के लिए भक्त काफी उत्साहित थे।

Share This Article