लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ सेहत सम्बन्धी दिक्क़ते बनी रह सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ की सोच विचार से दूर बने रहने की सलाह रहेगी। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार बना रहेगा। कामकाजी क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।। माता की सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपको जीवनसाथी तथा व्यापारिक साझेदारों का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपको कोई चिंता परेशान कर सकती है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते वाणी द्वारा किसी को आहत न करें, इसका ध्यान रखें। धन का लाभ आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को सेहत सम्बन्धी दिक्कतें परेशान कर सकती है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते भाग दौड़ अधिक बनी रह सकती है, किन्तु नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आप व्यर्थ के मामलों में पढ़कर अपना मन ख़राब कर सकते है। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा तथा जीवनसाथी द्वारा आपको लाभ भी मिल सकता है।
कर्क लग्नराशि: इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों धन का लाभ मिल सकता है। संतान सम्बन्धी परेशानी इस हफ्ते आपकी दूर हो सकती है। छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग है। कामकाज के लिहाज से भी हफ्ता आपको शुभ फल प्रदान करेगा। हफ्ते के मध्य में खर्च में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता धन का लाभ देने वाला रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना लाभ देगा।
सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए पदलाभ के योग बन सकते है। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग आपके ऊपर मेहरबान बने रह सकते हैं। मकान जमीन से जुड़ी दिक्कतें इस हफ्ते दूर हो सकती हैं। हफ्ते के मध्य भाग में आपको धन का लाभ मिल सकता है साथ ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग की किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। भाग्य की मजबूती आपको सकारात्मक परिणाम देगी। जीवनसाथी के साथ
अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। संतान के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। घरेलू सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है।
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की धन सम्बन्धी दिक्क़ते दूर हो सकती है। इस हफ्ते आपके बैंक बेलेंस में वृद्धि होने के योग रहेंगे। सामाजिक तथा कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मित्र वर्ग द्वारा आपको लाभ मिल सकते है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता नए विकल्प दे सकता है। मकान से सम्बंधित अगर कोई समस्या बानी हुयी है तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। हफ्ते के अंतिम भाग में संतान की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपको सफलता देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपको नए कार्य मिल सकते है तथा कोई व्यापारिक डील आपके पक्ष में आ सकती है। कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरेलू मामलों में आपको कुछ अड़चने मिल सकती हैं।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को शुरुआती भाग में कामकाज को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। इस हफ्ते आपका धन व्यय हो सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। धन-संबंधी लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकते है। इस हफ्ते आप घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के अंत में कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी।
मकर लग्नराशि: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अच्छे मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आपको अपनी आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते मान सम्मान में वृद्धि तथा उपहार की प्राप्ति के योग रहेंगे। हफ्ते के मध्य में कोई व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में वाणी पर संयम बना कर रखें। कामकाज को लेकर आलस्य से बचे। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को नौकरी से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप नए मकान लेने की योजना बना सकते है। इस हफ्ते आपका अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम दे सकता है। मित्रों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको उपहार की प्राप्ति मिल सकती है। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।
मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको पूर्ण सहयोग देंगे। नौकरी वर्ग को इस हफ्ते कुछ नयी उपलब्धियां मिल सकती है। धन का लाभ आपको मिलेगा। इस हफ्ते कोई अधूरा कार्य आपका पूर्ण हो सकता है। छात्र वर्ग को सफलता मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्नतआपको प्रसन्नता दे सकता है।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम
वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम
–आईएएनएस
एएस/
