जंगल का खौफनाक मंजर! जहरीले ब्लैक मांबा ने पकड़ा बाज तभी शेरनी की एंट्री ने पलट दी पूरी कहानी, देखे वायरल वीडियो

3 Min Read

जंगल की दुनिया अनगिनत घटनाओं से भरी पड़ी है। कहीं शिकारी शिकार को पकड़ लेता है, तो कहीं शिकार अचानक से ऐसा करवट बदलता है कि हर कोई देखकर दंग रह जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने भी लोगों को कुछ इसी तरह हैरान कर दिया है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि एक जहरीले ब्लैक माम्बा और बाज के बीच लड़ाई छिड़ जाती है, तभी अचानक एक शेरनी वहाँ आ जाती है और पूरा नज़ारा बदल जाता है। शेरनी बुरी तरह डर जाती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांप ने बाज को अपने चंगुल में जकड़ लिया है। शायद उसने उसे मार ही डाला है, क्योंकि बाज बिल्कुल भी हिलता-डुलता नहीं दिख रहा है। शायद बाज उस सांप का शिकार करने आया होगा, लेकिन उसे क्या पता था कि यह सांप कोई साधारण सांप नहीं बल्कि ब्लैक माम्बा है, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों में होती है। बाज खुद ही सांप का शिकार बन गया होगा। इसी बीच एक शेरनी वहाँ पहुँचती है और पहले तो सांप को डराने की कोशिश करती है, लेकिन जब वह नहीं डरा, तो उसने उसे अपने पैर से खींच लिया। इसके बाद ब्लैक माम्बा गुस्से में आ गया और शेरनी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @AmazingSights नाम की आईडी से शेयर किया गया है। महज 16 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है और वीडियो देखने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा है, ‘यह कुदरत का असली ड्रामा है, जहाँ कभी भी कुछ भी हो सकता है’, वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘शेरनी ने बाज को दूसरा मौका दिया’, वहीं एक और यूजर ने लिखा है, ‘शेरनी को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि अगर ब्लैक माम्बा एक बार काट ले, तो उसे दौरा पड़ सकता है।’

Share This Article