10 महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सोलर प्लांट से कॉपर पाइप चोरी का था आरोप

1 Min Read

जिले में लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी अपराधी को आखिरकार नोख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमरसिंह पर सोलर प्लांट से कॉपर पाइप चोरी का गंभीर आरोप था और वह पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था।

यह सफलता अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराज सिंह चारण और वृत्ताधिकारी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में, थानाधिकारी शारदा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को मिली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमरसिंह को धरदबोचा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने की आशंका है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस ने कहा कि, “यह कार्रवाई हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आरोपी की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की गुत्थियाँ सुलझने की संभावना है।”इस सफलता से पुलिस बल का मनोबल भी बढ़ा है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास मजबूत हुआ है।

Share This Article