हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया Xtreme 125R का सिंगल सीट वेरिएंट, यहां जाने कीमत से लेकर एडवांस फीचर्स तक सबकुछ

2 Min Read

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में नई ग्लैमर एक्स लॉन्च की है। यह भारत की पहली सबसे सस्ती क्रूज़ कंट्रोल कार बन गई है। अब कंपनी ने हीरो एक्सट्रीम 125R को सिंगल सीट के साथ लॉन्च किया है। सिंगल सीट देने के साथ-साथ इसे कई अन्य बेहतरीन फीचर्स के साथ भी उतारा गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि हीरो एक्सट्रीम 125R सिंगल सीट किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है।

कीमत क्या है?
वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
एक्सट्रीम 125R ABS सिंगल सीट ₹ 1,00,100
एक्सट्रीम 125R ABS OBD2B ₹ 1,02,100
एक्सट्रीम 125R IBS OBD2B ₹ 98,425

हीरो एक्सट्रीम 125R सिंगल सीट वैरिएंट को चुपचाप लॉन्च कर दिया गया है। यह नया सिंगल-सीट वैरिएंट टॉप-स्पेक स्प्लिट-सीट ABS वैरिएंट से 2,000 रुपये सस्ता है। यह वेरिएंट स्प्लिट-सीट IBS और स्प्लिट-सीट ABS वेरिएंट के बीच आता है। स्प्लिट-सीट IBS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 98,425 रुपये है, जबकि स्प्लिट-सीट ABS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपये है। एक्सट्रीम 125R सिंगल सीट वेरिएंट को 1 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

क्या हैं बदलाव?
हीरो एक्सट्रीम 125R सिंगल सीट वेरिएंट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें सिंगल-सीट को राइडर और पीछे बैठने वाले को ध्यान में रखकर लाया गया है। हालाँकि, यह स्प्लिट-सीट वेरिएंट के मुकाबले थोड़ा कम स्पोर्टी लग सकता है। इसमें ऑल-एलईडी सेटअप, स्पोर्टी मफलर कवर, 276 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक, हैज़र्ड लैंप, सिंगल चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो एक्सट्रीम 125R सिंगल सीट वेरिएंट में 124.7cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 11.4 बीएचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

इनसे मुकाबला
भारतीय बाजार में, हीरो एक्सट्रीम 125R का मुकाबला टीवीएस रेडर 125, होंडा सीबी 125 हॉर्नेट और बजाज पल्सर N125 जैसी मोटरसाइकिलों से है।

Share This Article