वीडियो में जानिए वो संकेत जो जो बताते है की आपसे नाराज़ है बजरंगबली, जानकर आज ही सुधार ले अपनी गलती

2 Min Read

ऐसा माना जाता है कि जिस भक्त पर हनुमान जी की कृपा होती है, उसे जीवन में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं अगर बजरंगबली आपसे नाराज़ हो जाएँ, तो इससे जीवन में कई परेशानियाँ आ सकती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि जब बजरंगबली क्रोधित होते हैं, तो व्यक्ति को कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

ऐसे सपनों का अर्थ
अगर आपको सपने में हनुमान जी क्रोधित अवस्था में दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि बजरंगबली आपसे नाराज़ हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति सपने में बंदर को गुस्से में देखता है, तो इसे भी पवनपुत्र की नाराजगी का संकेत माना जाता है।

जब मिलें ये संकेत
अगर आपके घर में अचानक झगड़े बढ़ने लगें या आर्थिक नुकसान होने लगे, तो यह भी इस बात का संकेत है कि हनुमान जी की कृपा आप पर से हट गई है। इसके साथ ही अगर आपके बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो यह भी हनुमान जी की नाराजगी का संकेत हो सकता है। ये संकेत दिखने पर आपको हनुमान जी से क्षमा याचना करनी चाहिए और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और चालीसा का पाठ करना चाहिए।

ये हो सकते हैं कारण
अगर आप मंगलवार का व्रत रखते हैं, तो भूलकर भी नमक का सेवन न करें। इसके साथ ही, मंगलवार के दिन मांस-मदिरा आदि का सेवन भी न करें, वरना आपको हनुमान जी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। इसके बजाय, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

Share This Article