राजस्थान में झूम कर बरस रहे बदरा, प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत

1 Min Read

भीषण गर्मी के बाद राजस्थान में बादल छाने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। करौली और सीकर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा झुंझुनू में भी बारिश हुई है। झुंझुनू जिले के सिंघाना और आसपास के इलाकों में पिछले 15 मिनट से लगातार बारिश हो रही है। इस इलाके के लोग पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। दिन का तापमान लगातार अधिक था और गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन आज अचानक मौसम में बदलाव आया और काले बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। बारिश से आम लोगों ने राहत की सांस ली बारिश से आम लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसान भी खुश नजर आए। क्योंकि यह बारिश खरीफ फसलों की बुवाई से पहले नमी प्रदान करने में मददगार साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Share This Article