राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन जोधपुर से नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन राजस्थान की राजधानी जयपुर होते हुए चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर नई वंदे भारत ट्रेन को मंज़ूरी मिलने की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इसकी माँग की थी। उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने सूचित किया है कि ‘जोधपुर से दिल्ली’ नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंज़ूरी मिल गई है, जो जयपुर से होकर गुज़रेगी। यह निर्णय निश्चित रूप से इस रूट के यात्रियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण तोहफ़ा है। नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से यात्रा में नई गति, आधुनिक सुविधा और आराम के साथ-साथ समय की विशेष बचत भी सुनिश्चित होगी।”
‘वंदे भारत की मंज़ूरी जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण’
उन्होंने आगे लिखा, “इस उल्लेखनीय निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार एवं बधाई। हाल ही में मैंने इस विषय पर रेल मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। वंदे भारत को इतनी जल्दी मंज़ूरी मिलना जनहित के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने सूचित किया है कि “जोधपुर से दिल्ली” नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंज़ूरी मिल गई है, जो जयपुर से होकर गुज़रेगी।
अश्विनी वैष्णव ने क्या लिखा पत्र में क्या लिखा है?
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में कहा, “कृपया अपने पत्र का अवलोकन करें, जो जन सुविधा के लिए जोधपुर और दिल्ली के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन के संबंध में है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि जोधपुर और दिल्ली के बीच जयपुर होते हुए एक नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। नई वंदे भारत ट्रेन के चलने से न केवल जोधपुर और जयपुर के बीच यात्रा का समय कम होगा, बल्कि यात्रियों के लिए दिल्ली का सफर भी अधिक आरामदायक हो जाएगा।”
