दुनिया के सात अजूबों में से एक, आगरा का ताजमहल अपनी खूबसूरती और भव्य वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसे देखने के लिए हर दिन हज़ारों पर्यटक आते हैं। लेकिन ताजमहल का एक हिस्सा ऐसा भी है जहाँ हर किसी को जाने की इजाज़त नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स ने ताजमहल के अंदर छिपी उस जगह को दिखाया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
View this post on Instagram
कुछ सेकंड के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bobbykhan2786 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सीढ़ियों से उतरकर एक भूमिगत कमरे में प्रवेश करता है, जहाँ वह मुमताज महल और शाहजहाँ की असली कब्रें होने का दावा करता है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर बॉबी खान ने कैप्शन में लिखा, “आज मैं आपको असली ताजमहल दिखाता हूँ। यह मुमताज और शाहजहाँ का असली कब्रिस्तान है।”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजमहल में पर्यटकों को दिखाई जाने वाली कब्रें असल में ‘सेनोटाफ’ यानी नकली कब्रें हैं। मुमताज और शाहजहां की असली कब्रें उनके ठीक नीचे एक गुप्त कमरे में बनी हैं और यह कमरा साल में कुछ खास मौकों पर ही खोला जाता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
यहां देखें वीडियो, मुमताज और शाहजहां की असली कब्रें
इस वीडियो की खासियत न केवल गुप्त कमरे के अंदर का नजारा है, बल्कि बैकग्राउंड में बज रहा मोहम्मद रफी का गाना भी है, जिसकी कई नेटिज़न्स ने तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट किया, “रफी साहब की आवाज ताजमहल से भी खूबसूरत है।” यह वीडियो 5 मई को शेयर किया गया था, जो अभी भी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अब तक 82 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
