जयपुर में चोरी करके नौकर करता था प्रेम‍िका की जरूरत पूरा, दोनों ग‍िरफ्तार

2 Min Read

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब साढ़े दस लाख रुपए और अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोर बन गया। पहले वह अपनी प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करने के लिए घर से छोटी-मोटी चीजें चुराता था। फिर वह जहां काम करता था, वहां से चोरी करता था।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नौकर और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार पुलिस ने मीडिया को बताया कि अनिल कुमार बैरवा और रेशमा गेदर को गिरफ्तार किया गया है। अनिल जवाहर सर्किल के गिरधर मार्ग का रहने वाला है और उसकी प्रेमिका ऋषि गालवा नगर की रहने वाली है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो मामला सामने आया। पहली चोरी 13 अप्रैल को डेढ़ लाख रुपए की हुई थी शैलेंद्र खन्ना जवाहर सर्किल का रहने वाला है।

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि अनिल कुमार मकान और ऑफिस किराए पर दे रहा था। 13 अप्रैल को मकान से करीब डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गए। इसके बाद अनिल पर चोरी का शक हुआ। घर से सोने की चूड़ी और अंगूठी चोरी हो गई

इसके बाद घर से 160 ग्राम सोने की चूड़ी, अंगूठी और झुमके भी चोरी हो गए। घर से सामान गायब होता रहा। इसके बाद उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नौकर अनिल कुमार और उसकी प्रेमिका रेशमा को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना स्पेशल के कांस्टेबल हरिओम की अहम भूमिका रही। पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसने घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी किए हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Share This Article