चुरू हॉस्पिटल में दिखा फिल्मी सीन! 3 idiots की तरह बुजुर्ग को स्कूटी पर लेकर अस्पताल में घुसे युवक, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

3 Min Read

आपने आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ तो देखी ही होगी। जिसमें आमिर खान एक बुजुर्ग मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे अपनी बाइक पर बिठाकर अस्पताल ले जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के चुरू से सामने आया है। यहाँ एक युवक बुजुर्ग को अपनी बाइक पर बिठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गया। जिससे इस बुजुर्ग की जान बच गई। इस युवक का नाम शुभम बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस घटना ने लोगों को फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ की याद दिला दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि दो युवक बुजुर्ग को बाइक पर बिठाकर लाते हैं और बाइक को सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के चुरू जिले में रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हरियाणा के रहने वाले 70 वर्षीय भले राम अपने परिवार के साथ बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए जैसलमेर जा रहे थे। स्टेशन पर उनका शुगर लेवल अचानक गिर गया और उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी। उसी समय, वहाँ मौजूद एक युवक शुभम ने स्थिति को भाँपते ही तुरंत कार्रवाई की। बिना देर किए, उसने बुजुर्ग को बाइक की बीच वाली सीट पर बिठाया और उनके बेटे के साथ सीधे अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुँचाया। यह दृश्य बिल्कुल किसी फिल्म जैसा लग रहा था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

सही समय पर इलाज मिलने से बुजुर्ग की जान बच गई

इस दौरान शुभम ने रास्ते में कहीं भी बाइक नहीं रोकी और सीधे बुजुर्ग को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और कहा कि अगर समय पर इलाज नहीं मिलता, तो बुजुर्ग की जान को खतरा हो सकता था। फ़िलहाल, भले राम की हालत स्थिर है और उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।

परिवार और लोगों ने युवक की तारीफ़ की

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शुभम को बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक पर सुरक्षित ले जाते हुए देखा जा सकता है। लोग युवक की बहादुरी और तत्परता की तारीफ कर रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी शुभम की बहादुरी की तारीफ की और कहा कि उसकी वजह से एक जान बच गई। भले राम का परिवार भी इस साहसिक कार्य से बहुत प्रभावित हुआ और शुभम का आभार व्यक्त किया।

Share This Article