कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर पांच की मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका

1 Min Read

गर्मी अब जानलेवा हो गई है। पिछले 24 घंटे में शहर में अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि इनकी मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। मूल रूप से फतेहपुर के कल्याणपुर गोपालगंज निवासी 40 वर्षीय राजू लोडर चालक था और नौबस्ता में किराए पर रहता था। चाचा मुन्नी लाल ने बताया कि वह रोजाना चकरपुर मंडी में दुकानदारों को आलू की बोरियां पहुंचाता था। बुधवार रात वह चकरपुर से काम खत्म कर लौट रहा था, तभी विजय नगर चौकड़ी पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और सड़क किनारे उसने दम तोड़ दिया। कल्याणपुर आवास विकास-3 निवासी 55 वर्षीय श्याम बदन तिवारी दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। बेटे प्रसून ने बताया कि बुधवार रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद घर नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह उसका शव आवास विकास स्थित गायत्री पैलेस के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। उधर, अनवरगंज थाना क्षेत्र में लाटूश रोड पर 40 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक भूरे रंग की शर्ट व नीले रंग की पैंट पहने हुए था।काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Share This Article