ईरान का दावा, F-35 स्टील्थ फाइटर, F-16 ने 200 विमानों से इजरायज में 100 ठिकानों पर गिराए 330 बम

3 Min Read

ईरान ने शुक्रवार तड़के अपने ऊपर हुए हमले के जवाब में इजराइल के दो उन्नत F-35 स्टील्थ फाइटर जेट और कई ड्रोन को मार गिराया। यह हमला ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों, परमाणु वैज्ञानिकों और नागरिकों (महिलाओं और बच्चों सहित) की हत्या के बाद किया गया। ईरान के अनुसार, यह हमला ज़ायोनी शासन यानी इजराइल ने किया था।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सेना की आधिकारिक पुष्टि

ईरानी सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि देश की वायु रक्षा इकाइयों ने इन दो F-35 फाइटर जेट और कई ड्रोन को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। फिलहाल इन विमानों के पायलटों का क्या हुआ, इसकी जांच चल रही है और आगे विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

F-35 को दुनिया का सबसे उन्नत फाइटर जेट माना जाता है

F-35 फाइटर जेट को पांचवीं पीढ़ी का सबसे उन्नत और स्टील्थ तकनीक से लैस माना जाता है। इसे गिराना किसी भी देश द्वारा सैन्य शक्ति का बड़ा प्रदर्शन माना जाता है। ईरान ऐसा विमान मार गिराने वाला पहला देश बन गया है।

इजराइल ने दावे को किया खारिज

इजराइली सेना ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के अरबी प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने एक बयान में कहा, “ईरानी मीडिया झूठ फैला रहा है। यह पूरी रिपोर्ट निराधार है।” ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान ने शुक्रवार को दो इजरायली एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। यह भी कहा गया कि इन हमलों के दौरान एक पायलट को पकड़ लिया गया है, जो महिला बताई जा रही है। ईरान की आधिकारिक तस्नीम समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह ऑपरेशन ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा किया गया था। ईरान के इस दावे को भारत में ईरानी दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है। पोस्ट में कहा गया है, “ईरान के एयर डिफेंस ने दो इजरायली एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराया और कई दुश्मन ड्रोन को इंटरसेप्ट किया।”

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Share This Article